फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of murdering a JNM student and throwing her body on the railway track

Maharajganj News: जेएनएम छात्रा की हत्या कर शव रेल की पटरी पर फेंकने का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 21 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a JNM student and throwing her body on the railway track
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव रुद्रौली उर्फ करैला निवासी मृत जेएनएम छात्रा किरन का शव शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। पिता राजेश साहनी और भाई दिव्याल मुंबई से घर पहुंच गए हैं। रविवार को निकटवर्ती डूड़ी नदी के तट पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटी की हत्या करके रेल पटरी पर शव फेंकने का आरोप उसके पिता ने लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को अंतिम संस्कार से लौटने के बाद ग्रामीण महिलाओं के साथ आवास पर माता प्रेमा देवी रो रही थी। पिता राजेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे दूसरे के मोबाइल से किरन ने फोन किया था। हालचाल जानने के बाद महराजगंज में कमरे पर मौजूद होने की बात कही थी। आधी रात के बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि नईकोट महुआरी के बीच रेल ट्रैक पर बेटी का शव पड़ा है। इससे उन्हें विश्वास है कि उसकी हत्या करके पैतृक गांव के निकट लाकर शव छिपाने की साजिश रची गई है। बताया कि किरन महाराजगंज केएमसी पैरामेडिकल काॅलेज में पढ़ाई कर रही थी। अस्पताल के बगल में ही कमरा लेकर एक लड़की के साथ रहती थी। माता प्रेमा ने बताया कि अड्डा बजार के महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज से पढ़ाई करके किरन नर्सिंग करने महराजगंज गई थी। सुबह बेटी से बात भी हुई थी वह खुशहाल थी। उसकी मौत से सभी हसरत टूट गई। भाई दिव्याल, छोटे भाई शिवा और छोटी बहन शिवांगी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--------------------
परिस्थितियां कर रही हत्या का इशारा

पिता राजेश के अनुसार दूसरे के मोबाइल से शाम 7:00 बजे किरन ने खुद को महाराजगंज में होने की बात बताई थी। शाम डेमू ट्रेन 7:40 पर नईकोट रेलवे स्टेशन से नौतनवा की ओर गुजर चुकी थी। दूसरी ट्रेन दुर्ग के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक के बीच शव पड़े होने की सूचना दी। इसके अलावा ट्रैक के बीच में पड़ा होना और शरीर का कोई अंग कटकर अलग न होना हत्या की ओर से इशारा करते हैं। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के अनुसार, तहरीर मिली है। जांच के बाद ही कुछ सटीक कहा जा सकता है। रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed