फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of murder, protest held with the body of the goldsmith

Maharajganj News: हत्या का आरोप, सर्राफ का शव रख किया प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder, protest held with the body of the goldsmith
प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
नौतनवा। थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार गांव में बुधवार को सर्राफ अजय वर्मा का शव घर पहुंचते ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अड्डा बाजार–संपत्तिहा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अड्डा बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव और सीओ अंकुर गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत और आश्वासन के बाद परिजन जाम हटाने पर राजी हुए, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के पकड़ियहवा गांव निवासी अजय वर्मा का शव मंगलवार सुबह करीब आठ बजे डूडी नाले के पास एक निर्माणाधीन राइस मिल के निकट मिला था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया था। देर शाम शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और बुधवार सुबह कार्रवाई की मांग को लेकर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में अजय वर्मा का ससुराल है। वह बेलभार में निजी मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। चकदह गांव में उनकी ज्वैलरी की दुकान भी है।

मृतक की पत्नी संध्या वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अजय वर्मा ससुराल से खाना खाकर अपने बेलभार स्थित मकान पर सोने गए थे। मंगलवार सुबह राइस मिल के पास उनका शव मिला। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed