{"_id":"657dc0abbb1bf9d3ba0e6c67","slug":"accused-of-grabbing-money-women-created-a-jam-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-11804-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रुपये हड़पने का आरोप लगा महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रुपये हड़पने का आरोप लगा महिलाओं ने लगाया जाम
Sat, 16 Dec 2023 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Dec 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा टोला बगहिया में परतावल पिपराइच मुख्य मार्ग पर शनिवार को महिलाओं ने रुपये हड़पने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया, जिससे 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
परतावल पिपराइच मुख्य मार्ग पर लखिमा टोला बगहिया में महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान रीता तिवारी, आरती, इसरावती, सुमन, धनेश निषाद, सुशिला, गीता, सरिता आदि ने कहा कि एक महिला ने समूह से पैसा निकलवाकर ले लिया और दर्जनों लोगों को झांसे में लेकर करीब 56 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। पांच माह बाद शनिवार को वह घर आई तो कुछ महिलाएं पैसे मांगने लगीं। इस पर उसने ब्लेड से अपना शरीर काटने लगी और फंसाने की धमकी देने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हों गईं। इससे हंगामा और बढ़ गया। इसके बाद उग्र महिलाओं ने परतावल पिपराइच मार्ग जाम कर दिया। लगभग 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगी करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया और समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। चौकी प्रभारी परतावल राजीव तिवारी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।