{"_id":"624b285a8634a5051e773858","slug":"accused-of-cheating-of-2-5-lakhs-in-the-name-of-getting-loan-maharajganj-news-gkp4321966187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन

नौतनवां। थाना क्षेत्र के तीन गांवों की महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिलाओं ने क्षेत्राधिकारी को पत्र सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
सीओ को सौंपे गए पत्र में रामनगर निवासी सुशीला व लीलावती, सेमरहवा निवासी अंजिला एवं गुलरिहा कला निवासी लीलावती देवी ने कहा है कि अड्डा बाजार गांव के एक व्यक्ति ने एक निजी कंपनी से पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का प्रलोभन देकर डेढ़ साल पूर्व उनसे हजारों रुपये लिए, लेकिन अब तक उन्हें लोन नहीं मिला।
आरोप के अनुसार लीलावती देवी से 50 हजार, सुशीला से 50 हजार, रामनगर निवासी लीलावती से 50 हजार व 30 हजार तथा अंजिला से 50 हजार एवं 30 हजार रुपये आरोपित ने लिए हैं। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।