फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused arrested with gold and silver jewelery

Maharajganj News: सोने व चांदी के आभूषण के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with gold and silver jewelery
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी खैराघाट के जवानों ने पिलर संख्या 538/29 के पास से सोने व चांदी के आभूषण, बाइक सहित एक आरोपी को पकड़कर कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि खैरा घाट बीओपी के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे। अभी भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 538/29 के पास पहुंचे ही थे की एक युवक बाइक बैग लिए नेपाल सीमा से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। संदेह होने पर रोककर बैग की तलाशी ली गई तो बैग से सोने का मंगलसूत्र 10 पीस, कान की बाली 6, नथुने 14, ओम लाकेट 17, अंगूठी 5, कान का पर्दा 16, नथिया 4, मांग टीका 2, नाक की अंगूठी 2 पीस सहित 35.637 ग्राम सोना बरामद किया गया। साथ ही पायल चांदी के 32 जोड़ी और पैर के अंगुली की अंगूठी 36 पीस सहित 788.4 ग्राम चांदी के आभूषण व बाइक बरामद किया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राहुल वर्मा निवासी परसौना थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज बताया। बरामद सोने व चांदी के आभूषण सहित बाइक व आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed