{"_id":"687e9443dbafc97e18043079","slug":"accused-arrested-with-182-grams-of-brown-sugar-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155239-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 18.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 18.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपी को जेल
Tue, 22 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर के बहुआर गांव के पास से एसएसबी ने रविवार देर शाम एक आरोपी को 18.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। एसएसबी ने तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी उपनिरीक्षक हंसराज निवासी बेरी पोस्ट बेरी थाना सलईया जिला औरंगाबाद राज्य बिहार ने पुलिस को दी फर्द में बताया है कि वह 22वीं सशस्त्र सीमा बल के झुलनीपुर में तैनात हैं। 20 जुलाई को देर शाम उन्हे मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स कुछ अवैध सामान लेकर बहुआर गांव के लाइन दो ओपी पोस्ट के पास से पगडंडी रास्ते से नेपाल जाने वाला है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक हंसराज के साथ टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर लिया गया। इसी बीच बॉर्डर पार कर नेपाल की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति जाता दिखाई दिया। उसे टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार शख्स ने अपना नाम आशीष यादव निवासी झुलनीपुर बताया। तलाशी में उसके पास से 16 पाउच में छुपाकर रखी गई 18.2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार आशीष ने पूछताछ में आगे बताया कि वह ब्राउन शुगर लेकर नेपाल में एक शख्स को बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार आरोपी आशीष यादव निवासी झुलनीपुर के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है।