फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused arrested for swindling lakhs under the pretext of providing jobs.

Maharajganj News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling lakhs under the pretext of providing jobs.
महराजगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को निचलौल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पर फर्जी नियुक्ति पत्र और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेरोजगार युवकों को धोखा देने का आरोप है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश चौधरी पुत्र खुशीहाल चौधरी निवासी औराटार, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को निचलौल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को मदनपुर कुटी चौराहा रोड से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना निचलौल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने गिरोह के माध्यम से लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलता था तथा फर्जी ऑफर लेटर और नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी करता था। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और ठगी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed