फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accusation of transporting passengers arriving from Nepal to major cities, including Delhi and Mumbai.

Maharajganj News: सोनौली बस डिपो के पास डग्गामार बसों का जमावड़ा, रोडवेज को लाखों की चपत

Wed, 28 Oct 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Accusation of transporting passengers arriving from Nepal to major cities, including Delhi and Mumbai.
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बस डिपो के आसपास डग्गामार बसों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि डिपो के पास निजी बसों और छोटी कारों से नेपाल से आने वाले यात्रियों को गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई समेत अन्य शहरों तक ले जाया जा रहा है। इससे रोडवेज को लाखों की चपत लग रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, डग्गामार वाहनों के संचालन से रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। कई बार बसें कम सवारियों के साथ रवाना होती हैं, जिससे विभाग की आय पर असर पड़ता है। सोनौली भारत-नेपाल सीमा का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। सोनौली रोडवेज के एआरएम संजय कुमार प्रेमी ने बताया कि डग्गामार बसों के संचालन के संबंध में एआरटीओ के साथ संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed