{"_id":"6aa707532ea92333f301a780","slug":"accusation-of-swindling-94000-under-the-pretext-of-securing-a-job-in-dubai-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185079-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 94 हजार रुपये की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 94 हजार रुपये की ठगी का आरोप
विज्ञापन
दो साल बाद भी नहीं भेजा विदेश, रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपार कोठी गांव निवासी युवक को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एजेंट पर 94 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बासपार कोठी निवासी हजारून निशा ने बताया कि उनके बेटे सलाउद्दीन को दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर भिटौली थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग निवासी एक एजेंट ने 94 हजार रुपये लिए थे। रकम देने के बाद एजेंट ने जल्द ही विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। काफी समय बीतता गया लेकिन बेटे को विदेश नहीं भेजा गया।
करीब दो साल बाद भी नौकरी और विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर जब एजेंट से रुपये वापस मांगे गए तो वह लगातार टालमटोल करने लगा। आरोप है कि परतावल चौराहे पर स्थित एजेंट का कार्यालय भी बंद हो गया है और वह फरार है। अब रकम वापस मांगने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजन ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रभारी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।