फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accusation of issuing threats following a complaint regarding land encroachment.

Maharajganj News: जमीन पर कब्जे की शिकायत पर धमकी देने का आरोप

Wed, 29 Jul 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Accusation of issuing threats following a complaint regarding land encroachment.
लक्ष्मीपुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत विशुनपुर फुलवरिया में खाद गड्ढे की सरकारी जमीन व सड़क पर जलभराव के शिकायतकर्ता को जान से मारने के धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने उप जिलाधिकारी से शिकायत करने पर प्रधान के पति द्वारा धमकी देने का आरोप लगाय है। हालांकि प्रधान के पति ने आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंशुमान शुक्ल का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति ने मदरसे के निर्माण के लिए खाद गड्ढे की आरक्षित सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। धीरे-धीरे ग्राम समाज की जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत जब उन्होंने उप जिलाधिकारी से की तो प्रधान के पति उन पर भड़क गए और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करने व मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस बाबत पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस बाबत जब प्रधान के पति साहिद अली से बात की गई तो उन्होंने धमकी देने के आरोपों को गलत करार दिया। उन्होंने खाद गड्ढे की जमीन पर कब्जे का आरोप भी खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed