फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   accidents8

बिजली गिरने से दो की मौत, दो लोग घायल

Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
accidents8
बिजली गिरने से दो की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन

खेत में रोपाई के दौरान गिरी बिजली, प्रशासन ने आर्थिक मदद दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी/निचलौल। क्षेत्र के बढ़ैपुरवा गांव के सिवान में धान की रोपाई के दौरान मंगलवार को बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि निचलौल क्षेत्र के रौतार गांव के सिवान में बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतकों को भी जांच के लिए सीएचसी निचलौल लाया गया।
डिगही गांव के काशी सिंह ने बताया कि गांव से पूरब बढ़ैपुरवा गांव के सिवान स्थित खेत में धान की रोपाई चल रही थी। इस बीच बिजली गिरने से पोती खुशी सिंह (16) और गांव के रामप्रीत नायक उर्फ रघुवर (46) की मौत हो गई। खुशी के पिता राजेश्वर सिंह रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश गए हैं। मृत किशोरी खुशी बड़ी बहन सोनम सिंह से छोटी और छोटी बहन शुभलक्ष्मी सिंह से बड़ी थी। मृत किशोरी खुशी की मां रीता देवी समेत परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल हो गया। उधर, निचलौल थाना क्षेत्र के रौतार के सिवान में धान की रोपाई के दौरान बिजली के चपेट में आने से रौतार निवासी रामनरेश (40) और बलवंत साहनी (27) घायल हो गए। जिनका इलाज निचलौल सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में हो रहा है। मृतकों के परिजनों को दैवी आपदा के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए जिम्मेदारों को जरूरी प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed