फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   accident1

अनियंत्रित बाइक से गिरने से दो युवकों की जान गई

Mon, 16 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident1
अनियंत्रित बाइक से गिरने से दो युवकों की जान गई
विज्ञापन

बरात से लौटते समय जयपुरिया कालेज के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र में जयपुरिया इंटर कालेज के सामने बरात से लौटते समय अनियंत्रित बाइक से गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर रविवार की रात में करीब एक बजे कैंपियरगंज निवासी रिषीकेश (27) व राहुल शर्मा (25) एक साथ बाइक से बृजमनगंज क्षेत्र में किसी गांव में बरात में शामिल होने गए थे। वहां से खाना खाने के बाद करीब एक बजे घर लौट रहे थे। फरेंदा क्षेत्र के जयपुरिया इंटर कालेज के समीप रेलवे क्रासिंग पर बने डिवाडर से टकरा गए। बाइक अनियंत्रित होकर कुछ दूर तक घिसटते हुए मकान से टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि दोनों युवकों के सिर में चोट के कारण मौत हुई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही वज्रपात हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
टेंपो की चपेट में आने से बालिका की मौत
फरेंदा। कैंपियरगंज जंगल के समीप सड़क पार कर रही बालिका टेंपो की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी निवासी योगेंद्र की सात वर्षीय बेटी चांदनी किसी काम से सड़क के किनारे गई थी। वह टेंपो की चपेट में आ गई। बालिका की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed