फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   accident on Highway Five killed in collision between Indian bus and Nepalese jeep

हाईवे पर हादसा: भारतीय बस और नेपाली जीप की टक्कर में पांच की मौत, दो लोग घायल

Wed, 04 May 2022 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 04 May 2022 04:27 PM IST
सार

नेपाल पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बस और जीप की टक्कर हो गई। जिसमें एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक नेपाल के नागरिक हैं। 

विज्ञापन
accident on Highway Five killed in collision between Indian bus and Nepalese jeep
हाईवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के काभ्ररे जिले के रोशी गांवपालिका-11 में वीपी हाईवे पर एक भारतीय बस और जीप की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल भी हुए हैं। नेपाल पुलिस डीएसपी हरि खातिवाड़ा ने बताया कि बुधवार दोपहर काठमांडू से सोनौली(भारत) जा रही एक बस और सिंधुली से काठमांडू जा रही एक नेपाली जीप के आपस में टकरा जाने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक नेपाली नागरिक हैं, जो जीप में सवार थे। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रामेछाप निवासी समझौता भुसाल (35) और उनके सात वर्षीय पुत्र संगीत भुसाल, विक्रम श्रेष्ठ (21) निवासी कमलामाई-7 सिंधुली, हरि बहादुर (45) निवासी कमलामाई-4 और प्रमिला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को धुलीखेल अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed