{"_id":"64497a3be19fd2db0701f5f4","slug":"accident-in-injerd-maharajganj-news-c-7-1-141434-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक ने मारी साइकिल को टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक ने मारी साइकिल को टक्कर, तीन घायल
Thu, 27 Apr 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। क्षेत्र के कुरहवा काली मंदिर के पास गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक की चपेट में साइकिल सवार आ गया। दुर्घटना में साइकिल सवार अमेरिका प्रसाद (65), बाइक चालक रहमत (25) और पिता माजिद अली (55) घायल हो गए। घायलों को बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने अमेरिका को गंभीर स्थिति मे महराजगंज संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया।
साइकिल सवार बहराइच जिले के विशेषरगंज थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अमेरिका प्रसाद गोस्वामी बीते 45 वर्षों से इस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूमकर हींग बेचते हैं। नौतनवां थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर उर्फ चरका के रहमत और उनके पिता माजिद एक बाइक से कोल्हुई से गांव लौट रहे थे। कुरहवा काली मंदिर के पास दुर्घटना हो गई। संपतिहा चौकी के उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद