फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AC bus fare increased on Varanasi route

Maharajganj News: वाराणसी रूट पर एसी बस का बढ़ा किराया

Thu, 03 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 03 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
AC bus fare increased on Varanasi route
महराजगंज। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सहूलियत बढ़ाने के लिए एसी बसों का किराया सामान्य कर दिया गया था, लेकिन अप्रैल 2025 से बढ़े टोल चार्ज के चलते एसी बसों का किराया बढ़ाया गया। महराजगंज डिपो ने पहली जुलाई से वाराणसी रूट पर बढ़ा किराया प्रभावी कर दिया है। 423 रुपये की जगह अब 426 रुपये यात्रियों से लिए जाएंगे।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो की तरफ से यात्रियों की सहूलियत के लिए एक एसी बस वाराणसी रूट पर तो दूसरी लखनऊ रूट पर संचालित करता है। निगम ने टोल दरों की वृद्धि के बाद किराया एक रुपये से तीन रुपये तक बढ़ाने के निर्देश दिए, लेकिन महराजगंज डिपो ने तीन माह तक शुल्क में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की। सावन में वाराणसी रूट पर डिमांड बढ़ने की उम्मीद देखकर बढ़ा किराया प्रभावी किया है। हालांकि अभी लखनऊ रूट की एसी बस का किराया अभी नहीं बढ़ाया गया है। महराजगंज डिपो के एआरएम सर्व जीत वर्मा ने बताया कि वराणसी रूट पर एसी बस की डिमांड सावन में अधिक होगी इसलिए बढ़ा किराया प्रभावी कर दिया गया है जिससे नुकसान की भरपाई होती रहे। लखनऊ रूट पर अगस्त में शुल्क बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed