फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   absent teacher against action

Maharajganj News: शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 27 Apr 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
absent teacher against action
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बुधवार को जिले के मिठौरा व निचलौल ब्लॉक में विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित व दायित्वों के प्रति लापरवाह मिले शिक्षकों व शिक्षामित्रों को जहां नोटिस जारी किया गया, वहीं, बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मिठौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरिया गुरु गोविंदपुर में शिक्षक डायरी का प्रयोग करते हुए शिक्षा दी जा रही थी। 12 सप्ताह के माड्यूल के अनुसार कक्षा का संचालन पाया गया। निपुण भारत मिशन में अच्छा कार्य करने पर शिक्षिका संजना को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कंपोजिट विद्यालय खोस्टा में शैक्षणिक परिवेश को सुधारने के लिए प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय टीकर में दो शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर व दो शिक्षक पढ़ाते मिले। शिक्षक वाजिद अली को डायरी को दुरुस्त करने के लिए चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

निचलौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिकुलहिया में शिक्षिका निर्मला गौतम बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं, जबकि शिक्षामित्र दिनेश चौधरी 24 अप्रैल से अनुपस्थित मिले। दोनों लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने व डीबीटी का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बाली में शैक्षणिक परिवेश सुधरा पाया गया। निपुण भारत मिशन के तहत बेहतर शिक्षण कार्य करने पर शिक्षिका दीपा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय निचलौल में सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय सिरौली में सभी शिक्षक मौजूद मिले, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए गए।


अब डेढ़ बजे तक खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालय अब सुबह साढ़े सात बजे से डेढ़ बजे तक खुलेंगे। बच्चों की छुट्टी जहां दोपहर 12 बजे हो जाएगी, वहीं, शिक्षकों को 12 बजे से डेढ़ बजे तक नामांकन, परिवार सर्वेक्षण, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को भी निपटाना होगा। इस बात का ध्यान रखा जाए कि यदि शिक्षक सर्वेक्षण कार्य में गए हैं तो भी विद्यालय पर कोई न कोई शिक्षक अवश्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed