फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Abhishek got married last year.

Maharajganj News: पिछले साल पहले हुई थी अभिषेक की शादी

Thu, 04 Dec 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Abhishek got married last year.
भाई की शादी में शामिल नहीं हो पाए अभिषेक
विज्ञापन

अड्डा बाजार। पैसिया बाबू स्थित रमेश तिवारी की दुकान पर नौकरी कर रहे नेपाल के कोटियहवा गांव के अभिषेक यादव की कार की टक्कर से मौत हो गई। सवेरे घर से निकलने के बाद परिजनों को यह नहीं पता था कि अभिषेक की जगह उनके मौत की खबर आएगी। वर्ष 2026 में अभिषेक के छोटे भाई अक्षय यादव की शादी होनी है। अभिषेक की मौत से धूमधाम से शादी करने का परिजनों का अरमान अधूरा रह गया।


पिता कन्हैया यादव के अनुसार, अभिषेक की शादी पिछले वर्ष हुई थी। उसके छोटे भाई अक्षय यादव की शादी 2026 में होनी तय है। इसके बाद उसकी इकलौती छोटी बहन का विवाह किया जाएगा। पिता कन्हैया गांव के चौराहे पर जूता चप्पल की दुकान चलाते हैं और खेती-बारी करते हैं। घर की माली हालत सुधारने के लिए अभिषेक ने दो महीने पहले पैसिया बाबू स्थित दुकान पर नौकरी शुरू की थी। वह पत्नी को खुश रखने और भाई-बहनों की धूमधाम से शादी करने के लिए रुपये इकट्ठा कर रहा था। दुकान मालिक रमेश तिवारी कहने लगे कि अभिषेक व्यवहार कुशल ईमानदार और सौम्य स्वभाव का था। दुर्घटना के बाद से अभिषेक के माता-पिता, भाई-बहन दहाड़े मारकर रो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed