फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aastha won in 100 meter race

Maharajganj News: 100 मीटर दौड़ में आस्था ने मारी बाजी

Thu, 15 Feb 2024 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 Feb 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Aastha won in 100 meter race
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के समापन पर बृहस्पतिवार को महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में आस्था ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खेल संयोजक विन्ध्यवासिनी सिंह ने बताया कि महिला वर्ग स्पर्धा में 100 मीटर दौड़ में आस्था यादव विजेता व अंशिका पटेल उप विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ में संजीला विजेता व अदिति यादव उप विजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ में कविता विजेता व चांदनी यादव उपविजता रहीं। 800 मीटर दौड़ में चांदनी यादव प्रथम व विनिता पांडेय द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में डीएन आईसी चौक ए विजेता व डीएनआईसी उप विजेता रहा।
खो-खो में आरके सनसाइन विजेता व महराजगंज इंटर काॅलेज उपविजेता रहा। गोलाक्षेपण में निधि गुप्ता विजेता व दिव्या वर्मा उपविजेता रहीं। ऊंची कूद में कृति विजेता व शिल्पी उप विजेता व लंबी कूद में प्रितमणि पटेल विजेता व वसुंधरा उपविजेता रहीं। विजेता खिलाड़ी जनपद स्तरीय स्पर्धा में 18 फरवरी से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक समिति के डाॅ. टीएन गोपाल, बैजनाथ सिंह, अनिरुद्ध निराला, अखिलेश पाठक, रितेश केसरवानी, पंकज मौर्य, रवि यादव, विवेक कुशवाहा, मनोज कुमार, शैलेष पटेल, राजेश धारिया, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को टी-शर्ट व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के समापन पर विजेता महिला व पुरुष खिलाड़ियों को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने टी-शर्ट व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के प्रतिभा को निखारने के लिए प्रधानमंत्री ने सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कर खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। देश के युवा शिक्षा खेल विज्ञान आदि क्षेत्र में अपने मेधा से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि हारने वाले खिलाड़ी निराश न हों बल्कि कमियों में सुधार कर प्रयास करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस दौरान खेल संयोजक विन्ध्यवासिनी सिंह, सहसंयोजक राजीव द्विवेदी, सदर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, ओम प्रकाश पटेल, अरुणेश शुक्ल, अशोक विश्वकर्मा, अश्विनी पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी में सिंहोरवा और वालीबाल में परमेश्वरपुर ने बाजी मारी
नौतनवा। महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम बरवा कला में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में बृहस्पतिवार को अंतिम दिन दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला क्षेपण खेलों का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रमाण पत्र वितरित किया। सांसद खेल स्पर्धा में अंतिम दिन दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला क्षेपण, कुश्ती आदि खेल हुआ। दौड़ में राजकीय कन्या इंटर कालेज नौतनवां तथा भागीरथी कृषक महाविद्यालय भागीरथपुर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में अर्चना शर्मा प्रथम तथा मनीषा मद्धेशिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
200 मीटर दौड़ में प्रिया मद्धेशिया प्रथम और वंदना गिरी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में मनीता प्रथम और विंद्रावती ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में खुशबू प्रजापति प्रथम, जबकि सुमन गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में महिमा पासवान प्रथम और शीतल पासवान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में मनीषा मद्धेशिया पहले रोशनी दूसरे स्थान पर रहीं। गोला क्षेपण में श्री प्रथम और मनीषा मद्धेशिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में सिंहोरवा और वालीबाल में परमेश्वरपुर ने बाजी मारी। कुश्ती 60 किलो में संदीप यादव ने पहला स्थान हासिल किया और विजय भारती दूसरे स्थान पर रहे। 65 किलो कुश्ती में विजय यादव ने बाजी मारकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 70 किलो कुश्ती में मोनू यादव ने बाजी मारी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, आशुतोष सिंह, बृजेंद्र श्रीवतास्तव, गुड्डू खान, गिरजेश पांडेय, रामज्ञा यादव मौजूद रहे।


बॉलीबाल में मरियम इंटर कॉलेज, कुश्ती में अभिषेक विजेता
सिसवा बाजार। बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जहदा में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा के तीसरे दिन कबड्डी, बॉलीबाल, दौड़ का खेल आयोजित किया गया। इसमें वालीबाल मरियम इंटर कॉलेज गेरमा सिसवा व कुश्ती में अभिषेक विजेता रहे। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में सरस्वती देवी पीजी कॉलेज निचलौल व बालिका वर्ग के दो सौ मीटर दौड़ मुकाबले में दीपा, चार सौ मीटर दौड़ में प्रीति, आठ सौ मीटर बालक वर्ग में रामध्यान प्रथम रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पहुंचे वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed