{"_id":"63373e453863e47173156374","slug":"aashiq-went-to-meet-girlfriend-tried-to-slit-his-throat-with-a-blade-maharajganj-news-gkp4523918134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने गया आशिक, ब्लेड से गला रेतने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने गया आशिक, ब्लेड से गला रेतने का प्रयास
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। क्षेत्र के एक गांव में आई युवती से उसका कथित प्रेमी युवक शुक्रवार को मिलने पहुंच गया। वहां जाकर अपनी प्रेमिका से साथ चलने के लिए कहा। जब उसने इन्कार कर दिया तो युवक ने ब्लेड से अपना गला काटने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में भर्ती कराया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का ननिहाल कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वहां युवक का एक युवती से प्रेम हो गया। बताया गया कि युवक मुंबई में रहकर काम करता है। वह परिजनों को बगैर बताए अपनी प्रेमिका से मिलने कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल चला गया। जब वहां युवक ने प्रेमिका को नहीं देखा तो वह लोगों से पता किया, जब उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका अपने माता पिता के साथ नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव रिश्तेदारी में गई है तो प्रेमी युवक प्रेमिका से मिलने बृहस्पतिवार की रात वहां भी पहुंच गया लेकिन, उसे वहां से भगा दिया गया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह युवक दोबारा गांव में प्रेमिका से मिलकर साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। उसके बाद प्रेमी युवक ने ब्लेड से अपना गला काटने लगा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि युवक को सीएचसी नौतनवां में भर्ती कराया गया। युवक के परिजन भी आए हैं। दोनों पक्ष में सुलह समझौते की बात चल रही है।