फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aasha worker jammed traffic

आशा कार्यकर्ताओं ने यातायात जाम किया

Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Aasha worker jammed traffic
आशा कार्यकर्ताओं ने यातायात जाम किया - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज (ब्यूरो)। मानदेय बढ़ाने के लिए शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम दफ्तर पहुंची। यहां गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए समस्या के समाधान की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सक्सेना चौक पर दोपहर करीब एक बजे जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब 20 मिनट बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


  कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रीनाथ धर दूबे से मिलकर आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं भी बताईं। करीब एक घंटे तक आशा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते रहे। उन्हें समझाकर यहां से भेजा गया। थोड़ी देर बाद करीब एक बजे नगर के सक्सेना चौक पर आशा कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। यहां पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की जिला मंत्री मीरा देवी का कहना था कि अन्य प्रांतों में मानदेय में वृदि्ध की गई है। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में मानदेय की व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की जा रही है। मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं को कम से कम 18 हजार रुपये मानदेय किया जाना चाहिए। इस दौरान मंजू वर्मा, रीता तिवारी, विमला देवी, शकुंतला देवी, संध्या देवी, सुनीता, कालिंदी, मंजू, सुमन, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed