{"_id":"602033b88ebc3ed64c455f71","slug":"aarogya-mela-maharajganj-news-gkp383867746","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में 2,831 की जांची गई सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में 2,831 की जांची गई सेहत
विज्ञापन
आरोग्य मेले में 2,831 की जांची गई सेहत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 2,831 लोगों के सेहत की जांच हुई। वहीं 165 लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने रविवार को घुघली क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। मेले विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। सीएमओ ने सबसे पहले हरपुर महंथ में पहुंचे। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खुशहाल नगर। यहां दवाओं की उपलब्धता के अलावा गोल्डन कार्ड बनवाने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कैंप में आए हुए लोगों से बातचीत की। यहां तैनात एएनएम नीलम ने बताया कि संस्थागत प्रसव के लिए रात्रि में रुकना पड़ता है। लेकिन यहां भवन नहीं होने के कारण दिक्कत होती है। सीएमओ ने घुघली सीएससी अधीक्षक से वार्ता की और एएनएम के लिए आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर डॉ. राकेश, तेज बहादुर पटेल, रंजीत आदि मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, महदेवा दूबे, लोक विद्या पीठ नगर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में हुआ। जिसमें 195 लोगों के सेहत की जांच की गई। इस दौरान डॉ. सीबी पांडेय, डॉ. अखिलेश पटेल, लालजी त्रिपाठी, अंजनी कुमार सिंह, ममता मिश्रा, बबिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------------