फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AAP's provincial conference will be held in Gorakhpur

Maharajganj News: गोरखपुर में होगा आप का प्रांतीय सम्मेलन

Sun, 22 Jun 2025 09:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Jun 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
AAP's provincial conference will be held in Gorakhpur
महराजगंज। आम आदमी पार्टी की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित एक मैरिज हाल में संपन्न हुई। गोरखपुर में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने कहा कि 30 जून से एक जुलाई तक दो दिन पार्टी का प्रांतीय सम्मेलन गोरखपुर में होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ता वहां पहुंचें इसके लिए सभी पदाधिकारी जुट जाएं। सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ सम्मेलन में प्रतिभाग करना है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से 100-100 कार्यकर्ताओं को पहुंचना है। विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी सदस्य तैयारी तेज कर दें। आम आदमी पार्टी के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना है। जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं। पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाए। पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि जिले से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान दयाल यादव, गुड्डू, मुकेश गुप्ता, शिवदयाल, राममिलन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed