{"_id":"615b439a8ebc3e4afe62afa3","slug":"aap-demonstrated-and-submitted-a-memorandum-to-adm-maharajganj-news-gkp411736565","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मौत के बाद फरेंदा मार्ग पर प्रदर्शन करते आप पदाधिकारी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
आप ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। लखीमपुर खीरी की घटना में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे का नाम आने पर सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
आप के जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्त ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे को तत्काल गिरफ्तार किया जाय। किसान केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार कॉरपोरेट जगत के दबाव में कानून वापस नहीं ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के गांव पहुंचने पर जब किसानों ने उनका विरोध किया तो गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी किसानों पर चढ़ा दी, जिससे चार किसानों की मौत हो गई। इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
इस दौरान केएम अग्रवाल, अवधेश, जयप्रकाश पटेल, शैलेष कुमार, राममिलन, छेदी प्रसाद, प्रकाश राव, रामधनी, जावेद अली, हुसैन, गणेश, सोनू धारिया, धर्मेंद्र, इंसाफ अली, शेराजुद्दीन अंसारी, भगवान दास आदि मौजूद रहे।