{"_id":"62ae2e2cc5540f422664ae0c","slug":"aap-demanded-to-cancilation-to-agnipath-yojana-maharajganj-news-gkp440800340","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना निरस्त करने की मांग, सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना निरस्त करने की मांग, सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना निरस्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर अग्निपथ योजना को निरस्त करने की मांग की। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह योजना ठीक नहीं है। इससे युवा आक्रोशित हैं। सरकार को इसपर पुनर्विचार करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल ने कहा कि भारतीय सेना में चार साल के लिए सैनिकों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना से जनता आक्रोश में हैं। मात्र चार वर्षों के लिए सैनिकों की भर्ती वास्तव में सैन्य भर्ती न होकर एक सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग सेंटर होकर रह जाएगी। सेना भर्ती के लिए बहुत से युवा चार साल तैयारी करने में लगा देते हैं। ऐसे में ऐसा लगता है जैसे सरकार ने यह कदम जानबूझकर देश के युवाओं के भविष्य को प्राइवेट कंपनियों के हाथों में देने के लिए उठाया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि सरकार सेना की ताकत कोे सिर्फ इसलिए कमजोर कर रही है कि उसे सैनिकों को पेंशन न देनी पड़े। इस दौरान जियाउद्दीन, केएम अग्रवाल, डॉ. एलवी प्रसाद, रामहिंद, राममिलन, रामकुमार, राजेंद्र, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।