फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aadhaar became the cause of difficulties, students are light

Maharajganj News: मुश्किलों का सबब बना आधार, हलकान हैं विद्यार्थी

Wed, 02 Aug 2023 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar became the cause of difficulties, students are light
- संशोधन व नया आधार बनवाने के लिए परेशान हैं लोग, नहीं दूर हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधार की वजह से मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। कोई नया आधार बनवाने के लिए परेशान है तो कोई उसमें संशोधन कराने के लिए, लेकिन समस्या दूर नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि जब तक प्रत्येक ब्लॉक में आधार बनवाने के लिए सुविधा नहीं दी जाएगी, तब तक समस्या का हल नहीं निकलेगा।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 2,19,599 विद्यार्थियों में से 1,97,487 विद्यार्थियों का आधार सत्यापित हो चुके हैं। लंबित पड़े 22,112 विद्यार्थियों के आधार में 10,069 में संशोधन होना है, जबकि 12,043 विद्यार्थियों के अभी तक आधार ही नहीं बन सके हैं। ब्लॉक संसाधन केंद्र स्तर से आपरेटरों के माध्यम से आधार बनवाने व सुधार कराने की व्यवस्था बनाई गई थी, लेकिन नियमित रूप से उसके क्रियाशील न होने से बच्चों को राहत नहीं मिल पा रही है। आधार के न बन पाने से विद्यार्थियों को त्वरित रूप से डीबीटी की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वहीं माध्यमिक विद्यालयों में भी कक्षा नौ में पंजीकरण कराने के लिए पांच अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है मगर आधार के न बनने व उसमें सुधार न होने से विद्यार्थियों की म़ुश्किल बढ़ रही है। बच्चे से लेकर अभिभावक तक सभी परेशान हैं, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

क्या कहते हैं विद्यार्थी
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा विनीता जन्मतिथि में संशोधन के लिए परेशान है, मगर पनियरा क्षेत्र में केंद्र के न होने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र राजन की भी यही समस्या है। विद्यार्थियों का कहना है कि क्षेत्र में किसी केंद्र के न चलने से उन्हें दूरदराज का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्हें डर है कि कहीं इसी चक्कर में उनके पंजीकरण की अवधि न बीत जाए।
-------------------------------------
बैंक व डाकघर से भी नहीं मिल पा रहा लाभ
आधार की समस्या को दूर करने के लिए बैंक व डाकघर में व्यवस्था बनाई गई थी, मगर सीमित संख्या में आधार बनने की वजह से समस्या आ रही है। यह सुविधा सिर्फ जिला मुख्यालय के कुछ जगहों पर ही दिख रही है।
-------------------------------------
विद्यार्थी व अभिभावक पूरी तत्परता दिखाते हुए आधार को बनवाना सुनिश्चित करें। कोई समस्या आ रही हो तो बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारियों से संपर्क करें।
श्रवण कुमार गुप्ता, बीएसए
-------------------------------------
माध्यमिक के विद्यार्थी व अभिभावक पहल करते हुए अपना आधार बनवा लें। अगर कमी हो तो संशोधित करा लें। इसमें शिथिलता न बरती जाए।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed