{"_id":"68506ffc18889a0de40b35a6","slug":"a-youth-was-tied-to-a-tree-on-the-charge-of-stealing-a-bicycle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-152049-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइकिल चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइकिल चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधा
Tue, 17 Jun 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुरैना। घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौरा गांव में सोमवार को साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी साइकिल को चुराने का प्रयास कर रहा था।
युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पास के एक पेड़ से बांध दिया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने पर रखा गया है। संवाद