फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth was beaten up for uploading a video of dilapidated drains on social media.

Maharajganj News: बदहाल नालियों का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर युवक को पीटा

Sun, 09 Aug 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A youth was beaten up for uploading a video of dilapidated drains on social media.
प्रधान पति और बेटे पर युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

ग्राम सभा अहिरौली का मामला, युवक ने नालियों के निर्माण में पक्षपात का लगाया था आरोप
भिटौली। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा अहिरौली में गांव की बदहाल नालियों का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रधान पति और उसके बेटे पर युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, अहिरौली गांव निवासी अरविंद ने गांव में नाली की बदहाल स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में उसने गांव में नाली निर्माण को लेकर कथित तौर पर पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया। युवक का कहना था कि प्रधान के घर के आसपास बेहतर नालियों का निर्माण कराया गया है, जबकि गांव के दूसरे मोहल्लों में नालियां क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन

जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को अपनी फसलों को बचाने के लिए खुद के खर्च से मिट्टी डलवानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान पक्ष के लोग नाराज हो गए। वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति युवक की बाइक के सामने कार रोककर उसे धमकाते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में प्रधान पति और युवक के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवक के हाथ से मोबाइल लेने की कोशिश करने का भी आरोप है। वहीं, एक अन्य वीडियो में प्रधान पुत्र पर युवक के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। जबकि इस बाबत प्रधान प्रतिनिधि रुदल ने बताया कि युवक को मारने-पीटने का आरोप बेबुनियाद है। गांव के कुछ लोग युवक को बहका कर इस तरह का कृत्य करा रहे हैं।

इस संबंध में एसओ भिटौली सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के अरविंद कन्नौजिया और विवेक कुमार का शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
वर्जन
वायरल वीडियो को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।
-अंकुर गौतम, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed