{"_id":"686fb65222c2da13a9015857","slug":"a-youth-arrested-with-drugs-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154194-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नशे की दवाओं के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नशे की दवाओं के साथ एक युवक गिरफ्तार
Thu, 10 Jul 2025 06:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के एसएसबी रोड डंडा नदी पुल के पास से एक व्यक्ति को नशे की दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी निचलौल निवासी श्यामदेव गुप्ता के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस एसएसबी की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान क्षेत्र के बैरिहवा मार्ग पर स्थित एसएसबी रोड डंडा नदी पुल के रास्ते एक व्यक्ति झोले में कुछ सामान लेकर नेपाल की ओर जाता हुआ नजर आया। पुलिस को देखकर छिपने लगा।
संदेह के आधार पर जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो झोले से नशे के उपयोग में लाया जाने वाला 735 इंजेक्शन एवं पांच कैप्सूल बरामद हुआ। टीम ने नशे की दवाएं जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम श्यामदेव गुप्ता निवासी सिरौली थाना निचलौल बताया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि नशे की दवाओं की खेप के साथ हिरासत में लिए गए आरोपित श्यामदेव गुप्ता निवासी सिरौली थाना निचलौल को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय चालान किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।