फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man who went to take out a Bolero from the garage was crushed to death.

Maharajganj News: गैरेज से बोलेरो निकालने गए युवक की दबकर मौत

Wed, 11 Mar 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take out a Bolero from the garage was crushed to death.
शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बोलेरो के पहिए से ईंट हटाने के बाद नहीं संभल सका अमृत, दबकर हुई मौत
भिटौली। गैरेज में रखी बोलेरो निकालने गए एक युवक की उससे दबकर मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
स्थानीय थाना क्षेत्र के करमही टोला धर्मपुर निवासी अमृत चौधरी (30) सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे गैरेज में रखी अपनी बोलेरो गाड़ी को निकालने गया था। बोलेरो के पहिए के नीचे ईंट लगाई गई थी। अमृत ने गाड़ी निकालने के लिए जैसे ही पहिए के नीचे लगी ईंट हटाई, गाड़ी पीछे की तरफ लुढ़कने लगी। इस दौरान अमृत चौधरी किनारे नहीं हट पाया और गाड़ी के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे परिजन स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने अमृत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमृत अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। घर की आजीविका में उसका काफी सहयोग रहता था। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed