फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man who went out to defecate got stuck in the swamp, lost his life

Maharajganj News: शौच के लिए निकला युवक दलदल में फंसा, गई जान

Tue, 09 Jul 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Jul 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
A young man who went out to defecate got stuck in the swamp, lost his life
निचलौल। थाना क्षेत्र के करमहिया गांव निवासी एक युवक मंगलवार को घर से शौच के लिए निकला था, जो देवरिया शाखा नहर में दलदल में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर के बीच दलदल से बाहर निकाल आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के पूछताछ में बताया की करमहिया निवासी परमात्मा निषाद (30) सुबह करीब सात बजे शौच के लिए घर से पश्चिम देवरिया शाखा नहर की ओर निकले थे। काफी देर बाद भी वापस नहीं आए। अभी उनकी तलाश के लिए वह लोग लगे थे। इसी बीच ग्रामीणों से सूचना मिली की नहर के बीच दलदल में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

उसका शव नहर के पानी में पड़ा है। उक्त सूचना के बाद वह लोग मौके पर पहुंचे, तो शव देखकर सन्न रह गए। मृत व्यक्ति की पहचान परमात्मा निषाद के रूप में हुई। उसके बाद मौके पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की मृत शख्स के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed