फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man was attacked with a knife, his eye was gouged out.

Maharajganj News: युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आंख फोड़ी

Mon, 01 Dec 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife, his eye was gouged out.
हमलावरों ने युवक को घर से नाई की दुकान पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया
विज्ञापन

पीड़ित के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


निचलौल। शहर के एक वार्ड में एक युवक को घर से बुलाकर हमलावरों ने चाकू से हमला कर आंख फोड़ दी। उसके बाद जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
निचलौल के कृष्णानगर वार्ड निवासी आलोक श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 28 नवंबर करीब आधी रात को छोटे बेटे आदित्य श्रीवास्तव के एक पूर्व परिचित ने फोन कर वार्ड में ही नाई की दुकान पर बुलाया। इस दौरान बेटे ने मना किया तो धमकी देते हुए शख्स ने धमकी दिया कि आओ नहीं तो घर पर ही आकर गोली मार देंगे। ऐसे में बेटा आदित्य डरते हुए नाई की दुकान पर गया। वहां कहासुनी के दौरान शख्स एक सहयोगी के साथ मिलकर हत्या करने की नीयत से आदित्य पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में आदित्य की आंख और सिर फूट गए हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं गर्दन सहित शरीर पर भी कई जगहों पर गंभीर चोट आई हैं। चीख-पुकार सुन कर मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बेटे की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल आदित्य को लखनऊ स्थित केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमलावर और पीड़ित आपस में परिचित हैं। आपसी विवाद को लेकर हमले की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, घायल आदित्य के पिता आलोक श्रीवास्तव की तहरीर पर आरोपी अबरार के साथ ही एक अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed