फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man lured a girl into marriage and abducted her, threatening her.

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक, दे रहा धमकी

Sun, 19 Oct 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man lured a girl into marriage and abducted her, threatening her.
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक युवती को गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के परशुराम पुर निवासी युवक विशाल राजभर ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बीते 14 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों का आरोप है कि युवक मोबाइल फोन पर धमकी भी दे रहा है। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल राजभर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed