{"_id":"69efd18e8981b2f40208a2be","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176202-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के परसिया में रविवार की शाम करीब सात बजे बाइक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोहरौना तिवारी निवासी धर्मेंद्र यादव (35) अपने भाई को लेने के लिए घर से कामता चौक के लिए निकले थे। जैसे ही वह परसिया गांव के समीप तालाब किनारे पहुंचे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक एक खंभे से जा टकराई एवं बाइक सवार गड्ढे में जा गिरा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेज दिया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
वहां से परिजन धर्मेंद्र को एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए जहां देर रात करीब 11 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना परिजनों ने भिटौली पुलिस को दी। भिटौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद