{"_id":"69388f32608b928a0204f4fd","slug":"a-young-man-hanged-himself-to-death-due-to-family-dispute-causing-uproar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-166308-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पारिवारिक कलह में युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पारिवारिक कलह में युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान, कोहराम
विज्ञापन
ठूठीबारी। पारिवारिक कलह से तंग आकर 42 साल के एक युवक ने सोमवार देर शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव का पंचनामा कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिगही निवासी अर्जुन भारती उर्फ चोकट (42) ने सोमवार देर शाम शराब के नशे में घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब घर में गए तो फंदे से लटका शव देख सभी लोगों के होश उड़ गए और परिवार में कोहराम मच गया।
किसी ने इसकी सूचना ठूठीबारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से नीचे उतारकर पंचानामा भर शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अर्जुन भारती उर्फ चोकट अत्यधिक नशे का सेवन करता था। इस वजह से आए दिन परिवार में कहासुनी के साथ लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया मृतक अर्जुन भारती उर्फ चोकट के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।