फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man died under suspicious circumstances in his in-laws' house

Maharajganj News: ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 23 Jun 2025 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Jun 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances in his in-laws' house
फरेंदा। बृजमनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा करमहा के टोला सोनाडीह में ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ली। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पत्नी से नाराज हो गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना पुरंदरपुर के ग्राम सभा करमहवा निवासी मिथुन कुमार (26) बृजमनगंज थाना क्षेत्र के टोला सोनाडीह ग्राम सभा करमहा स्थित ससुराल आया था। उसके साथ दो बच्चे और पत्नी मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सोमवार को मुंडन कार्यक्रम के बाद शाम करीब छह बजे डीजे पर गाना-बजाना चल रहा था। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि थोड़ी देर डीजे पर डांस करने के बाद मिथुन कमरे में चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मिथुन का साला रविंद्र घर के कमरे में किसी काम से गया तो देखा मिथुन अचेतावस्था में पड़ा हुआ है। आनन-फानन में मिथुन को सीएचसी धानी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिथुन की आकस्मिक मौत से पत्नी पूनम, बेटे गोलू (6) और बेटी सोनम (5) का रो रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी धानी अखिलेश यादव का कहना है कि मृतक के परिजन मौके पर आ गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed