{"_id":"67a0b9914f49282ec10d1885","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-two-bikes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141885-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत
Mon, 03 Feb 2025 06:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Feb 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवा ठूठीबारी मार्ग के पड़ियाताल पेट्रोल पंप से पहले रविवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, राम केवल रावत निवासी अहिरौली टोला सेखुवनवा थाना परसामलिक बाइक से रविवार की देर रात औराटार निचलौल जा रहे थे। अभी वह पड़ियाताल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें रामकेवल रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की सहायता से रतनपुर सीएचसी भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष बरगदवा अमित कुमार सिंह के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है। संवाद