फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man died and another was seriously injured in a head-on collision between two bikes.

Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 28 Apr 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A young man died and another was seriously injured in a head-on collision between two bikes.
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र रमपुरवा के पास हुई घटना
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र की ग्रामसभा रमपुरवा के पास रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर गए हैं। सदर कोतवाली थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थानाक्षेत्र की ग्रामसभा परसामीर निवासी संजीव कुमार चौधरी (30) रविवार की शाम फरेंदा रोड स्थित अमहवा गांव से साढ़ू के लड़के के बरात में बाइक से अपने पुत्र राजवीर के साथ जा रहा था। बरात भिटौली थाना क्षेत्र में जा रही थी। अभी वह सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के रमपुरवा के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में संजीव कुमार चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजवीर को मामलू चोट आई है। वहीं दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसके घर वाले इलाज के लिए आनन-फानन बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए। पेशे से राजगीर मिस्त्री संजीव कुमार चौधरी दो अन्य भाइयों हरिओम, बृजेश और बहन बिंदू में सबसे छोटा था। संजीव कुमार की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह का कहना है शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरे बाइक सवार की मेडिकल कॉलेज में मौत की सूचना मिल रही है। पुलिस उसके बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed