फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man died after being hit by a car near Bazardih.

Maharajganj News: बाजारडीह के पास कार की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 21 Apr 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a car near Bazardih.
बाजारडीह में सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर सोमवार को दिन में 12 बजे के करीब सड़क पार कर रहा युवक कार की चपेट में आ गया। दुर्घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सैल्दह उर्फ कवलदह निवासी नीरज यादव (25) अपनी निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरेंदा की तरफ आ रहा था। अभी वह बाजारडीह के पास पहुंचा था कि ट्रैक्टर में ट्रैक्टर में तकनीकी खराबी आ गई। वह ट्रैक्टर रोककर किसी काम से सड़क के उस पार जा रहे था कि सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। लोगों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक छिटकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिए। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पर पहुंच गए। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। परिजन दहाड़े मार कर रो रहे थे। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed