फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman who tried to mediate a fight between her daughter and son-in-law fell to her death

Maharajganj News: बेटी-दामाद के झगड़े में बीच-बचाव करने गई महिला की गिरकर मौत

Tue, 02 Sep 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A woman who tried to mediate a fight between her daughter and son-in-law fell to her death
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ डेरा गांव में रविवार की रात लगभग आठ बजे बेटी-दामाद का झगड़ा छुड़ाने गई महिला की धक्का-मुक्की में गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि 55 वर्षीया फातिमा अपनी बेटी और दामाद के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने गई थी। झगड़े के दौरान हुए धक्का-मुक्की में फातिमा गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे इलाज के लिए महराजगंज जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक की बेटी चांदनी की शादी पनियरा थाना क्षेत्र के खुटहा निवासी समीउल्लाह के साथ हुई है। चांदनी अपने मायके कुछ दिन पहले आई थी। रविवार की रात मृतका का दामाद समीउल्लाह भी आ गया था। रात लगभग आठ बजे मृतका फतिमा की बेटी और दामाद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में बीच बचाव करने गई फातिमा गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के अनुसार, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed