फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman created a ruckus in the middle of the road, bringing the speed of vehicles to a halt.

Maharajganj News: बीच सड़क पर महिला ने किया हंगामा, थम गई वाहनों की रफ्तार

Tue, 05 May 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A woman created a ruckus in the middle of the road, bringing the speed of vehicles to a halt.
कोल्हुई मेन तिराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, तिराहे लगा जाम  थमी रफ्तार।
कोल्हुई। कोल्हुई तिराहे पर सोमवार की शाम एक महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हंगामे की वजह से करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने लेकर गई। पुलिस ने बताया कि महिला विक्षिप्त है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उपनगर कोल्हुई बाजार के मुख्य तिराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक वह बीच सड़क पर खड़ी होकर वाहनों को रोकती रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया। महिला के व्यवहार से आसपास के लोग दंग रह गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। महिला लगातार राहगीरों और स्थानीय लोगों और पुलिस को भी गालियां देती रही। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह कभी होटल संचालकों पर मारपीट का आरोप लगाती तो कभी रेलवे स्टेशन पर बदसलूकी की बात कहकर हंगामा करती रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed