{"_id":"6a9b2f1e312d35f58d0e7707","slug":"a-video-of-police-taking-to-the-streets-to-clear-a-traffic-jam-while-herding-goats-has-gone-viral-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1441107-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जाम खुलवाने सड़क पर उतरी पुलिस का बकरियों को हांकने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जाम खुलवाने सड़क पर उतरी पुलिस का बकरियों को हांकने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
परतावल जाम खुलवाने सड़क पर उतरी पुलिस।
- परतावल के साप्ताहिक बाजार का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय
- परतावल बाजार में प्रत्येक बृहस्पतिवार को बकरियों का लगता है बाजार
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में जाम खुलवाने के लिए पुलिस बकरियां हटाने लगी। पुलिस का बकरियों को हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के इस अंदाज को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार, दरअसल परतावल बाजार में प्रत्येक बृहस्पतिवार को बकरियों का बड़ा बाजार लगता है। इसमें आसपास के जिलों के अलावा बिहार से भी व्यापारी बकरियां लेकर पहुंचते हैं। बाजार में बड़ी संख्या में लोगों और बकरियों की भीड़ जुटने से सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीरों के साथ ही वाहनों का आवागमन भी प्रभावित होता है।
कई बार स्कूली वाहन और एंबुलेंस तक जाम में फंस जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी सड़क पर बकरियां और खरीदारों की भीड़ लगने से यातायात बाधित हो गया। सूचना पर परतावल चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर सड़क पर खड़ी बकरियों को हटाकर आवागमन सुचारु कराने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब पुलिस को बकरियां हांकने का काम भी करना पड़ रहा है। वहीं, लोगों का कहना है कि बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी व्यवस्था की जरूरत है। वहीं एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क पर जाम न लगे और आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए मौके पर मौजूद थे।