फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A truck hit a young man standing on the roadside, killing him.

Maharajganj News: ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत

Tue, 28 Apr 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
A truck hit a young man standing on the roadside, killing him.
भिटौली पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ा कर उसी के पास खड़ा था धर्मवीर
विज्ञापन

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिटौली उपनगर में सोमवार की सुबह करीब 6 बजे ट्रक की टक्कर से अगया टोला मनियरा निवासी धर्मवीर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, अगया टोला मनियरा निवासी धर्मवीर किसी काम से भिटौली आया था। वह भिटौली पेट्रोल पंप के पास अपनी बाइक खड़ी करके उसके पास ही खड़ा था। इसी दौरान परतावल की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। धर्मवीर घर का बड़ा बेटा था। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 14 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। धर्मवीर के 13 वर्षीय बेटे और पत्नी प्रमीला का रो-रोकर बुरा है। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव और ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed