फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A teenage girl fainted while waiting in the queue for urea

Maharajganj News: यूरिया के लिए कतार में लगी किशोरी हुई बेहोश

Tue, 19 Aug 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl fainted while waiting in the queue for urea
बेहोश किशोरी को अस्पताल ले जाता युवक।
परसामलिक। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में सोमवार को यूरिया लेने के लिए लाइन में लगी किशोरी बेहोश हो गई। उसे एक निजी क्लिनिक में ले जाया। जहां दो घंटे के बाद वह होश में आई। वहीं यूरिया लेने के लिए लाइन में लगी एक और महिला भी बेहोश हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, साधन सहकारी समिति पर यूरिया की सूचना मिलने पर सुबह चार बजे से ही किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच ग्राम पंचायत निपनिया टोला कारीडीह निवासी सृष्टि यूरिया के लिए कतार में लगी थी। भीड़ में खड़े होने के कारण वह बेहोश होकर गिर गई। उसे पेंडारी चौराहे पर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। किशोरी के पिता राजेश के पास लगभग पांच एकड़ खेत है। पिता धान की रोपाई के बाद मुंबई चले गए हैं। घर पर माता माधुरी पांडेय व छोटी बहन ज्योति है। घर में और किसी के न होने पर सृष्टि यूरिया लेने पहुंची थी। इसी क्रम में ग्राम बड़हरा टोला धुनका निवासिनी रीता (45) कतार में टोकन के लिए खड़ी थी। वह भी भीड़ में गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed