{"_id":"65edcaef3c00b6c184034d84","slug":"a-tableau-of-the-exhibition-organized-on-the-achievements-of-the-double-engine-government-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117540-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी एक झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी एक झांकी
Sun, 10 Mar 2024 08:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 10 Mar 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सूचना विभाग की ओर से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रांगण में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी एक झांकी है। प्रदर्शनी को देखकर पता चलता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है। डबल इंजन सरकार में जितने कार्य हुए हैं, उतना कार्य पिछली सरकारों में सिर्फ सपना था। महिला, युवा, किसान, मजदूर, महिला सबके लिए सरकार ने हर मोर्चे पर अद्भुत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग की प्रदर्शनी के माध्यम से जनता सरकार के प्रयासों को एक छत के नीचे देख सकती है।
जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा सरकार के विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं के प्रचार–प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य जनता के समक्ष उन कार्यों को रखना है, जो कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं। यह प्रदर्शनी 12 मार्च तक रहेगी। इस अवसर पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, पूर्व महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अब्दुल वहाब अंसारी, विजय कुमार, मो. शाहिद, राम प्रवेश आदि उपस्थित रहे।