{"_id":"67d17d11890d6a7ffb083785","slug":"a-proposal-of-rs-28-crores-was-passed-in-the-meeting-of-the-area-panchayat-members-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144542-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में 28 करोड़ का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में 28 करोड़ का प्रस्ताव पारित
Wed, 12 Mar 2025 05:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 12 Mar 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
घुघली। बुधवार को क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत की बैठक ब्लाॅक सभागार में हुई। इसमें लगभग 28 करोड़ 53 लाख 63 हजार का प्रस्ताव पारित किया गया। सभागार में खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय ने 23 करोड़, 3 लाख, 63 हजार रुपये लेबर बजट अनूपुरित पेश किया।
राज्य वित्त और पंद्रहवां वित्त के अंतर्गत 5 करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव अनुमोदित बजट पारित किया। बजट के बाद जिला पंचायत सदस्य इस्तखार खा ऊर्फ टुनटुन ने क्षेत्र पंचायत से कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। ग्राम प्रधानों की ओर से कराए गए कार्यों के भुगतान को मजबूती से रखा।
ग्राम प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि किसी भी बैठक में ग्राम प्रधानों व किसी भी सदस्यों का सम्मान ठीक ढंग से नहीं किया जाता है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से कर्मचारियों व ग्राम सचिवों की उपस्थिति से संबंधित बात कही। माटकोपा के ग्राम प्रधान राजाराम ने बताया ग्राम प्रधानों के कराए गए मनरेगा के कार्यों के भुगतान से संबंधित आवाज को सदन में उठाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी श्यामसुंदर तिवारी ने किया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख रीता जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, विजय मिश्र, दिनेश जायसवाल, अखिलेश सिंह, ग्राम प्रधान ओम पाल कुमार, बैजनाथ गुप्ता, शैलेश पटेल, ग्राम प्रधान सुबास प्रजापति, रामसूरत मौजूद रहे।