फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A procession was taken out from Shyamdeurwa to Bargadahi.

Maharajganj News: गाजे-बाजे के साथ निकली दुर्गा मूर्ति की विसर्जन यात्रा

Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out from Shyamdeurwa to Bargadahi.
परतावल। श्यामदेउरवां चौराहे पर स्थापित दुर्गा मूर्ति का विसर्जन बृहस्पतिवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा श्यामदेउरवां चौराहे से शुरू हुई। इसके बाद पिपरपाती, पिपरा लाला, गोधवल और कतरारी होते हुए गोरखपुर के बरगदही पहुंची। मां दुर्गा की मूर्ति को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते भक्तों के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में शामिल बुलडोजर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। बुलडोजर के साथ निकली शोभायात्रा को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटी रही। बरगदही पहुंचने पर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा आयोजन का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के चेहरों पर जहां उत्सव की खुशी थी, वहीं मां की विदाई का भावुक क्षण भी देखने को मिला। इस दौरान राजन यादव, आदित्य पांडेय, राहुल अग्रवाल, सुनील, अंकुर चौधरी, रामदयाल चौहान, रामा चौहान, अजय, धीरज, अर्जुन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed