फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A network of drains will be laid in Nichlaul, relief from waterlogging

Maharajganj News: निचलौल में बिछेगा नालों का जाल, जलभराव से मिलेगी राहत

Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A network of drains will be laid in Nichlaul, relief from waterlogging
निचलौल। नगर पंचायत वार्डों को चकाचक करने में जुट गया है। सड़क से लेकर वार्डों की गलियां भी दुरुस्त करा रहा है। साथ ही लोगों को बारिश में जलभराव से निजात दिलाने के लिए वार्डों को चिह्नित कर वहां विकास के लिए खाका तैयार कर चुका है।
विज्ञापन

इन वार्डों में करीब चार करोड़ रुपये से सात बड़े आरसीसी नालों का जल्द जाल बिछाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, एक दशक से बरसात के दिनों में बारिश के पानी से नगर पंचायत के कुछ वार्डों में जलभराव हो जाता है। ऐसे में लोगों को बारिश के पानी से राहत दिलाने में नगर पंचायत के जिम्मेदारों को पसीने छूट जाते है। इतना ही नहीं जहां मोहल्ले से पानी निकालने के लिए नगर पंचायत को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

वहीं कई दिनों तक लोगों को जलभराव से तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। इसे गंभीरता से लेते हुए अब नगर पंचायत के प्रशासक सकारात्मक पहल करने में जुट गए है। क्योंकि इस वर्ष बरसात से पहले ही शहर के चिह्नित वार्डों में बड़े आरसीसी नालों का निर्माण पूरा हो जाएगा, जिससे वार्डों में जलभराव की समस्या हल हो जाएगी। नगर पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक, इसके लिए शहर में कुल आठ जगहों पर आरसीसी के बड़े नालों के निर्माण के लिए खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दो जगहों पर निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। वहीं बेहतर निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के कार्य पर नगर पंचायत की ओर से लगातार निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed