फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A middle-aged man who went to rescue goats was attacked by a leopard, and his condition worsened.

Maharajganj News: बकरियों को बचाने गए अधेड़ पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर

Mon, 12 Jan 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man who went to rescue goats was attacked by a leopard, and his condition worsened.
ग्रामीणों ने साहस दिखाकर भगाया तेंदुए को, बचाई अधेड़ की जान
विज्ञापन

चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज अंतर्गत वनग्राम हथियहवा में रविवार दोपहर तेंदुए ने खेत में चर रही बकरी पर हमला कर दिया। यह देख गांव निवासी परभंस (50) उसे बचाने गए तो तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए परभंस को उसके चंगुल से बचाया। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। परिजन घायल परभंस को जिला अस्पताल ले गए।

जानकारी के अनुसार, वनग्राम हथियहवा निवासी परभंस (50) बकरियों के साथ जंगल के किनारे गांव के उत्तर दिशा में खेत में गए थे। बकरियां घास चर रही थीं और वह खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुए ने एक बकरी पर झपट्टा मार दिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुन परभंस उसे बचाने के लिए आगे बढ़े तो तेंदुए ने बकरी को छोड़कर उन पर हमला कर दिया। हमले में परभंस के चेहरे पर चोट आई है। परभंस के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी उनकी ओर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को वहां से भगाया। घटना के बाद खेतों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल परभंस को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। उत्तरी चौक रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed