फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A memorandum was submitted to the SDM regarding the 12-point demands of the farmers.

Maharajganj News: किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 May 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the SDM regarding the 12-point demands of the farmers.
एसडीएम को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंप समस्याओं का समाधान कराने की मांग
विज्ञापन

नौतनवा। भारतीय मजदूर किसान संगठन दलित (अराजनैतिक) के बैनर तले मंगलवार को संगठन के दर्जनों पदाधिकारी नौतनवा तहसील पर पहुंचे। उन्होंने जनहित में विभिन्न 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की और एसडीएम नवीन प्रसाद को पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
संगठन के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, योग माया तिवारी, राममिलन वर्मा, खुशबुद्दीन खान, शकीना खातून, प्रविंद्र यादव, सुकई गुप्ता, विशुन चौधरी, झिनकी देवी, सुनीता आदि ने मांग किया है कि यूरिया और डीएपी का एक मूल्य निर्धारित कर पर्याप्त मात्रा में उसे उपलब्ध कराया जाए। कृषि कार्य में बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए डीजल और गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए, प्रत्येक पात्रों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। वर्ष 2025 के बिजली बिल को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम सभाओं में इंडिया मार्क हैंडपंप लगवाया जाए, ग्राम अशोकवा से एसएसबी कैंप तक तथा सेखुआनी से शंकरपुर तक सड़क की मरम्मत कराई जाए, ग्राम बरगदवा में पानी निकासी की समस्या को देखते हुए नाली का निर्माण कराया जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए, छुट्टा पशुओं के लिए-चारा पानी और उनकी सुरक्षा का उचित प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed