{"_id":"69ee66f8f41248b78f076d8e","slug":"a-meeting-was-held-to-prepare-a-blueprint-for-the-development-of-the-temple-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-176104-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंदिर के विकास को लेकर बैठक कर तैयार की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंदिर के विकास को लेकर बैठक कर तैयार की रूपरेखा
विज्ञापन
करीब डेढ़ करोड़ रुपये से मंदिर का कायाकल्प कराने के लिए शासन को भिजवाया जाएगा प्रस्ताव
नौतनवा। मां बनैलिया मंदिर सेवा समिति एवं परशुराम मंदिर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर स्थित मंदिर प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दोनों समितियों के पदाधिकारियों की ओर से मंदिरों के कायाकल्प हेतु परिचर्चा कर उसकी रूपरेखा तैयार कर औपचारिक प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवाने की रणनीति बनाई गई।
बनैलिया मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल एवं परशुराम मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी रवि ने कहा कि मंदिर पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु को अव्यवस्था का सामना न करने पड़े और मंदिर का सर्वांगीण विकास हो यह हम सभी की जिम्मेदारी है, इसके लिए दोनों समितियों के संयुक्त प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मंदिर का कायाकल्प कराने के लिए जल्द ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवाया जाएगा। इस दौरान संतोष जायसवाल, अनिल त्रिपाठी, शैलेश पांडेय, धर्मात्मा जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, शिवकुमार, बृजेंद्र श्रीवास्तव, अमित जायसवाल, संतोष पांडेय, विकास जायसवाल, अवधेश चौबे, अवध किशोर, उमेश मणि, नितेश मिश्रा, विनय तिवारी, रिंकू दुबे, महेश सिंह, प्रिंस पांडेय, रवि जायसवाल मौजूद रहे।